RMC Election 2025: रांची समेत पूरे झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। रांची नगर निगम चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने वार्डों के आरक्षण का गजट जारी कर दिया है। गजट के प्रकाशन के साथ ही कई वार्डों में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं। आरक्षण की नई व्यवस्था ने निवर्तमान पार्षदों की रणनीति पर सीधा असर डाला है।
Highlights:
RMC Election 2025: एक दर्जन वार्डों में नए चेहरे सामने आने की संभावना
करीब एक दर्जन वार्डों में नए चेहरे सामने आने की संभावना है। पांच ऐसे पार्षद हैं, जिनके वार्ड आरक्षित हो जाने से उनका दोबारा चुनाव लड़ना कठिन हो गया है और वे अब दूसरे वार्डों की तलाश में हैं। वहीं, पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होने के बाद कई निवर्तमान पुरुष पार्षद अपनी पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में हैं।
कुछ वार्डों में महिला आरक्षण हटने से अब पति-पत्नी के बीच टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आरक्षण के चलते इस बार रांची नगर निगम चुनाव में मुकाबला पहले से ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।

