12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Sahibganj Incident News: गंगा नदी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से चार युवक डूबे, एक का शव बरामद

Sahibganj Incident News: झारखंड के साहिबगंज जिले में आज सुबह गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। गदाई दियारा क्षेत्र में एक ओवरलोड नाव पलट गई, जिससे चार युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे के वक्त नाव में कुल 31 लोग सवार थे, जिनमें से 28 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

Sahibganj Incident News: तीन अन्य युवक लापता

यह दर्दनाक घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे और गंगा की तेज धारा में संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। डूबने वाले सभी युवक आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

Sahibganj Incident News: चूहे मारने के लिए निकले थे युवक

जानकारी के अनुसार, रांगा थाना क्षेत्र के बरहड़वा प्रखंड के एक गांव से 17 युवक चूहे मारने के लिए सुबह निकले थे। वे महाराजपुर घाट पहुंचे और नाव से गंगा पार कर रहे थे। वापसी के समय नाव पर स्थानीय लोग भी चढ़ गए, जिससे नाव ओवरलोड हो गई और हादसा हो गया। स्थानीय युवकों की मदद से काहा हांसदा नामक युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। डूबे हुए अन्य युवकों की पहचान कृष्णा, जमाई और एक अज्ञात युवक के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं, वहीं इलाके में शोक का माहौल है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Popular