19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Shibu Soren Padma Bhushan: शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक

Shibu Soren Padma Bhushan: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर केंद्र सरकार के द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भावुक नजर आए।

उन्होंने इसे झारखंड की जनता के संघर्ष और स्वाभिमान का सम्मान बताते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा दिशोम गुरु का जीवन केवल राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि वह सामाजिक न्याय, समानता और आदिवासी अस्मिता के लिए आजीवन संघर्ष का प्रतीक रहा।

Shibu Soren Padma Bhushan: गुरुजी के संघर्षों से झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला

हेमंत सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जो लड़ाई लड़ी, उसी का परिणाम था कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला। उनका संघर्ष झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा दिशोम गुरु झारखंडवासियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देते रहेंगे।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular