12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

रामगढ़ के नेमरा में होगा शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार, जुटेंगे देशभर के नेता

Ranchi: झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी समाज के स्तंभ और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। आदिवासी समाज के इस महान नेता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर से लोग उमड़ पड़े हैं।

शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव नेमरा (जिला रामगढ़) लाया गया, जहां आज राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम के लिए विशेष सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से गुरुजी को अंतिम विदाई दी जाएगी।

शिबू सोरेन के अंतिम जुटेंगे लाखो की संख्या समर्थक 

नेमरा गांव में सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग जुटने लगे थे। हर गली और चौराहे पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जनसैलाब केवल एक नेता को अंतिम विदाई देने नहीं, बल्कि एक युग को श्रद्धांजलि देने आया है। राजनीतिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम जनता के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए आदिवासी समुदाय के लोग भी इस अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई राज्यों के वरिष्ठ नेता भी अंतिम संस्कार में भाग लेंगे। दिशोम गुरु के निधन से झारखंड ने न सिर्फ एक राजनेता, बल्कि एक विचारधारा, एक आंदोलन और एक जननेता को खो दिया है। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। यह शोक केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक और ऐतिहासिक है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Popular