26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

SMAT 2025 Final: मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड का ‘राज’: ईशान के तूफान में उड़ा हरियाणा, पहली बार बना चैंपियन

SMAT 2025 Final: भारतीय घरेलू क्रिकेट में झारखंड के ‘शेरों’ ने अपनी दहाड़ से इतिहास रच दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के हाई-वोल्टेज फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से करारी शिकस्त देकर पहली बार SMAT खिताब अपने नाम किया। 2011 में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने के बाद यह झारखंड का दूसरा बड़ा घरेलू गौरव है।

SMAT 2025 Final: कप्तान ईशान किशन 101 रनों की आतिशी पारी खेली

मैच के असली हीरो रहे कप्तान ईशान किशन, जिन्होंने महज 49 गेंदों में 10 छक्कों की मदद से 101 रनों की आतिशी पारी खेली। वह इस टूर्नामेंट के फाइनल में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें कुमार कुशाग्र (81 रन) की धुआंधार बल्लेबाजी का भी बड़ा योगदान रहा। जवाब में हरियाणा की टीम 193 रनों पर सिमट गई। अनुकूल रॉय और रॉबिन मिंज की फिनिशिंग पारियों ने स्कोर को उस ऊंचाई पर पहुँचाया जहाँ से जीत सुनिश्चित हो गई थी। धोनी के राज्य से अब एक और सुनहरा अध्याय शुरू हो चुका है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular