Srikakulam Temple Stampede: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के मौके पर भारी भगदड़ मच गई, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार्तिक मास की एकादशी पर हजारों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। अचानक बढ़ी भीड़ और अव्यवस्था के कारण अफरातफरी मच गई, जिससे कई लोग गिर पड़े और एक-दूसरे के नीचे दब गए।
Highlights:
Srikakulam Temple Stampede: राज्य सरकार ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं
मंदिर परिसर में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के इलाज में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

