26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Sukma Naxal Encounter: सुकमा एनकाउंटर में 12 नक्सली मारे गए, हथियारों का जखीरा बरामद

Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले के दक्षिणी इलाके में हुई भीषण मुठभेड़ में 12 माओवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ स्थल से AK-47, INSAS और SLR राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने ऑपरेशन की पुष्टि की है।

Sukma Naxal Encounter: मारे गए नक्सली कोंटा एरिया कमेटी से जुड़े थे

पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर जिला पुलिस, डीआरजी और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जैसे ही जवान संदिग्ध इलाके में पहुंचे, माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए इलाके पर नियंत्रण हासिल कर लिया।

बताया गया है कि मारे गए नक्सली कोंटा एरिया कमेटी से जुड़े थे, जिनमें संगठन का एक शीर्ष नेता भी शामिल है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular