12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Tejashvi Yadav की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने EPIC विवाद पर फिर भेजा नोटिस

Patna: बिहार की राजनीति में इन दिनों एक बार फिर हलचल मच गई है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashvi Yadav) को चुनाव आयोग ने दोबारा नोटिस जारी किया है। आरोप है कि तेजस्वी यादव के पास दो अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र (EPIC) हैं, जिनमें से एक में कथित तौर पर भ्रामक जानकारी दर्ज है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी से 8 अगस्त तक जवाब मांगा है और स्पष्ट करने को कहा है कि उनके पास दो EPIC कार्ड क्यों हैं। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पेश कर यह साबित करें कि उन्होंने किसी प्रकार की जानबूझकर गलती नहीं की है।

Tejashvi Yadav के नाम पर दो EPIC नंबर

जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग को शिकायत मिली थी कि तेजस्वी यादव के नाम पर दो EPIC नंबर जारी किए गए हैं, जिनमें से एक में पता और व्यक्तिगत जानकारी में अंतर है। पहले जारी नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर आयोग ने अब सख्ती दिखाते हुए दूसरा नोटिस जारी किया है। चुनाव कानूनों के तहत एक व्यक्ति के पास एक से अधिक EPIC कार्ड रखना अपराध की श्रेणी में आता है। यदि तेजस्वी यादव पर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो न केवल उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है, बल्कि उनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लग सकती है।

यह मामला ऐसे समय में उठा है जब तेजस्वी को बिहार में महागठबंधन का अगला मुख्यमंत्री चेहरा माना जा रहा है। राजद और सहयोगी दल इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, जबकि सत्ता पक्ष का कहना है कि कानून सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए। अब 8 अगस्त को तेजस्वी यादव क्या जवाब देते हैं, उस पर सबकी नजरें टिकी हैं। चुनाव आयोग का अगला कदम इस जवाब पर निर्भर करेगा।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Popular