23.1 C
Jharkhand
Friday, March 6, 2026

Bihar में ‘बेलगाम’ अपराध पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला: बोले- “नीतीश कुमार अब कमजोर हो गए हैं, उन्हें कुछ याद नहीं रहता”

Bihar Politics: “नीतीश कुमार को अब कुछ याद नहीं रहता,” अपराध के मुद्दे पर तेजस्वी यादव का ‘डबल इंजन’ सरकार पर विध्वंसक हमला

पटना | बिहार में बेलगाम होते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधानसभा सत्र के बाद सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार पर तीखे राजनीतिक बाण छोड़े। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की व्यक्तिगत स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे अब बहुत कमजोर हो गए हैं। तेजस्वी ने कहा, “नीतीश कुमार को अब यह भी याद नहीं रहता कि राज्य में क्या हो रहा है और क्या नहीं।

 “अपराधियों को मिल रहा है सरकारी संरक्षण”

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में अब आम आदमी सुरक्षित नहीं है और अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा:

“बिहार में दिन-प्रतिदिन हत्या, बलात्कार और गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह साफ दर्शाता है कि सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। सत्ता के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और राज्य में पूरी तरह ‘अपराधी राज’ कायम है।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा प्रहार

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की प्रशासनिक पकड़ पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘कमजोर’ मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा “मुख्यमंत्री अब बहुत कमजोर हो गए हैं, उन्हें तो याद तक नहीं रहता कि राज्य में क्या हो रहा है। तेजस्वी ने कहा कि जो नीतीश कुमार कभी गृह विभाग अपने पास रखते थे, आज भाजपा के दबाव में उन्हें यह विभाग भी सौंपना पड़ा है। तेजस्वी ने घेरा कि मुख्यमंत्री हों या दो-दो डिप्टी सीएम, कोई भी राज्य की बदहाली की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

अमित शाह का दौरा और ट्रंप का जिक्र

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय सीमांचल दौरे पर तेजस्वी ने इसे विशुद्ध रूप से चुनावी स्टंट बताया। तेजस्वी ने कहा कि शाह का दौरा बिहार के लिए नहीं बल्कि बंगाल चुनाव को साधने के लिए है। तेजस्वी ने गिरते रुपये और डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसलों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की विदेश और आर्थिक नीतियों को भी कठघरे में खड़ा किया।

ALSO READ:http://Dhanbad Court Bomb Threat: धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मची भगदड़; डॉग स्क्वॉड के साथ जांच में जुटी पुलिस

Must Read

- Advertisement -

Trending

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: नीतीश कुमार के राज्यसभा...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: जेडीयू दफ्तर में हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर कालिख; आज शाम CM आवास पर अहम बैठक Patna News: बिहार...

Nishant Kumar JDU Leadership: JDU में ‘निशांत’ युग की...

JDU में 'निशांत' युग की शुरुआत? नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की इमरजेंसी बैठक, क्या बेटे को मिलेगी बिहार की कमान? Patna: बिहार की सियासत...

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा...

Nitish Kumar Rajya Sabha:नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री पद से दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ाया कदमबिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार...

Popular