Thalapathy Vijay Retirement: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने अभिनय करियर को विराम देने का ऐलान कर दिया है। करीब 33 वर्षों तक फिल्मी पर्दे पर राज करने वाले विजय अब राजनीति को अपना पूरा समय देने जा रहे हैं। इस फैसले ने जहां उनके प्रशंसकों को भावुक कर दिया है, वहीं तमिलनाडु की सियासत में भी नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
Highlights:
Thalapathy Vijay Retirement: अंतिम फिल्म का अनुभव “दर्दनाक” रहा
27 दिसंबर को मलेशिया में आयोजित अपनी आखिरी फिल्म जन नायकन के ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान विजय काफी भावुक नजर आए। उन्होंने मंच से कहा कि उनकी अंतिम फिल्म का अनुभव “दर्दनाक” रहा।
गौरतलब है कि विजय पहले ही अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कजगम की शुरुआत कर चुके हैं। अब वह आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। अभिनय से राजनीति तक का उनका यह सफर तमिल राजनीति को नई दिशा दे सकता है।

