Ranchi: रांची स्थित झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स RIMS में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीज के परिजनों द्वारा नर्स के साथ मारपीट किए जाने का आरोप सामने आने के बाद अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद आक्रोशित नर्सिंग स्टाफ ने ट्रॉमा सेंटर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
Highlights:
RIMS में मारपीट के विरोध में स्टाफ नर्सों का धरना-प्रदर्शन
नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि अस्पताल में आए दिन गाली-गलौज और हाथापाई की घटनाएं होती हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। आरोप है कि मेडिसिन विभाग के एक मरीज के परिजनों ने खुद को मंत्री का करीबी बताते हुए नर्स के साथ बदसलूकी और मारपीट की।
घटना से नाराज नर्सों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक चिकित्सा सेवाएं बाधित रहेंगी। इस प्रदर्शन से अस्पताल की नियमित व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है।

