12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Train News Today: ट्रेन से सफर का प्लान तो संभल जाइए! झारखंड में रूट और टाइम टेबल का बड़ा उलटफेर

Train News Today

Ranchi: रेलवे प्रशासन द्वारा किए जा रहे संरचना सुधार और यार्ड रि-मॉडलिंग कार्यों के कारण झारखंड से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

रेलवे के अनुसार, नॉन-संबलपुर स्टेशन पर यार्ड रि-मॉडलिंग के चलते इंटरलॉकिंग का कार्य 14 अगस्त तक जारी रहेगा। इसी कारण हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस (18451) और पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस (18452) को अस्थायी रूप से वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा है। हटिया से पुरी जाने वाली ट्रेन अब सरला–संबलपुर–संबलपुर सिटी मार्ग के स्थान पर सरला–संबलपुर सिटी मार्ग से चलेगी। वहीं, पुरी से हटिया लौटने वाली ट्रेन संबलपुर सिटी–संबलपुर–सरला की जगह सीधे संबलपुर सिटी–सरला मार्ग से गुजरेगी।

Train News Today: कई ट्रेनो के समय में हुआ बदलाव

इसके अलावा, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्यों के चलते ब्लॉक लिया गया है। इस कारण हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036) 29 जुलाई को तीन घंटे विलंब से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक समर स्पेशल (08611) के समय में भी बड़ा परिवर्तन किया गया है। आमतौर पर सोमवार शाम 7:55 बजे रवाना होने वाली यह ट्रेन अब 29 जुलाई की रात 12:30 बजे प्रस्थान करेगी, जिससे यह रांची में निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेनों की अपडेटेड जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Popular