Train Ticket Price Hike: नए साल के जश्न से पहले रेल यात्रियों को महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से लंबी दूरी के सफर के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। यह साल 2025 में किराए में होने वाली दूसरी बड़ी वृद्धि है, जिससे रेलवे को 600 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है।
Highlights:
Train Ticket Price Hike: 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा के लिए अब आपको 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे
किराए का नया गणित: रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, 215 किलोमीटर से कम की साधारण यात्रा पर कोई बोझ नहीं डाला गया है। लेकिन इससे अधिक की दूरी तय करने पर ऑर्डिनरी क्लास में 1 पैसा प्रति किलोमीटर, जबकि मेल/एक्सप्रेस (नॉन-एसी और एसी) श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा होगा।
सरल शब्दों में कहें, तो 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा के लिए अब आपको 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। राहत की बात यह है कि दैनिक यात्रियों और मध्यम आय वर्ग का ध्यान रखते हुए उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों (MST) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

