26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Train Update: क्रिसमस–न्यू ईयर ट्रैवल पर ब्रेक, रांची से ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट

Train Update: क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियों में यात्रा की योजना बना रहे रांची के यात्रियों को इस बार भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रांची से देश के प्रमुख शहरों के लिए चलने वाली अधिकांश ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुरी, पटना, जम्मू और गोरखपुर रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और कई तारीखों पर रिग्रेट की स्थिति बन गई है।

Train Update: 10 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच कई ट्रेनें रद्द और कुछ डायवर्ट

स्थिति इसलिए और गंभीर हो गई है क्योंकि रांची रेल डिविजन में स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है। इसके चलते 10 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच कई ट्रेनें रद्द और कुछ डायवर्ट की गई हैं। सीमित ट्रेनों पर बढ़ते दबाव ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। मजबूरी में कई लोग अपनी यात्रा टाल रहे हैं या फिर फ्लाइट और टूर पैकेज जैसे विकल्प चुन रहे हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular