12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

अंतरराष्ट्रीय: भारत-पाक टकराव पर बोले ट्रंप: “हमने व्यापार के जरिये कराया संघर्ष विराम

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को समाप्त करने में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच “व्यापार” के जरिये संघर्ष को शांत कराया।

बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, “हम भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ बड़ा व्यापारिक सौदा कर रहे थे। मैंने दोनों से कहा—आप लोग आखिर कर क्या रहे हो?” ट्रंप ने आगे कहा कि स्थिति काफी नाजुक हो चुकी थी और कोई “आखिरी गोली” चलाने वाला था, लेकिन अमेरिका की मध्यस्थता से हालात संभाले गए।

उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके “अच्छे मित्र” हैं और पाकिस्तान के कई नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ा था तनाव

गौरतलब है कि भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने भी भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने इसे विफल कर दिया।

इसके बाद, 10 मई को दोनों देशों ने सैन्य टकराव को खत्म करने पर सहमति जताई। वहीं, अमेरिका की ओर से अब लगातार यह दावा किया जा रहा है कि इस पूरे तनाव को कम करने में वॉशिंगटन ने कूटनीतिक हस्तक्षेप किया।

पहले भी कर चुके हैं मध्यस्थता का दावा

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने भारत-पाक संबंधों में मध्यस्थता का दावा किया है। अपने कार्यकाल के दौरान भी वह कई बार कह चुके हैं कि अगर दोनों देश चाहें तो अमेरिका मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है, हालांकि भारत ने हमेशा इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा है कि कश्मीर और पाकिस्तान से जुड़े मुद्दे द्विपक्षीय हैं।

 

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Popular