26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

U19 Asia Cup 2025: वैभव सूर्यवंशी बना रिकॉर्ड मशीन, एक पारी में लगाए 14 छक्के

U19 Asia Cup 2025: भारत के युवा क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका नाम भविष्य के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़े अक्षरों में लिखा जाएगा। सिर्फ 14 साल की उम्र में सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में 95 गेंदों पर 171 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया।

उनकी पारी में 9 चौके और 14 छक्के शामिल रहे, और इसी के साथ उन्होंने युवा वनडे में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने माइकल हिल के 2008 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

U19 Asia Cup 2025: भारत ने 50 ओवर में 433 रन बनाए

सूर्यवंशी के तूफान की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 433 रन बनाए। आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने भी 69-69 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। बिहार के समस्तीपुर के इस बल्लेबाज ने हाल ही में IPL में राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी चमकदार प्रदर्शन किया है, जहां वह भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। लगातार रिकॉर्ड तोड़ते हुए वह अब भारतीय क्रिकेट का नया भरोसेमंद नाम बन चुके हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular