UGC एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: रांची में छात्रों ने बांटी मिठाई, कहा – काला कानून वापस लो
Ranchi: 13 जनवरी को लागू किए गए यूजीसी एक्ट के विरोध में देशभर में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया था। खासकर स्वर्ण समाज के छात्रों ने इस कानून के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसका असर झारखंड की राजधानी रांची में भी देखने को मिला, जहां छात्रों ने मशाल जुलूस, प्रदर्शन और नारेबाजी के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया था। अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस एक्ट पर रोक लगाए जाने के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Highlights:
रांची के पिस्का मोड़ पर बड़ी संख्या में छात्र जुटे और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। छात्रों ने कहा कि यह फैसला उनके लंबे संघर्ष की जीत है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का आरोप है कि यूजीसी एक्ट छात्रों के अधिकारों के खिलाफ है और इससे शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
छात्रों ने क्या कहा?
छात्र नेताओं ने इसे ‘काला कानून’ बताते हुए कहा कि इसे पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि जब तक यह कानून पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस एक्ट को निरस्त किया जाए।
अगली सुनवाई पर नजर
छात्रों ने बताया कि अब उनकी नजरें 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं। सभी को उम्मीद है कि कोर्ट छात्रों के हित में स्थायी फैसला देगा।
यूजीसी एक्ट को लेकर जारी यह विरोध अब राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बनता जा रहा है और आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
ALSO READ: http://यूजीसी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नए रेगुलेशन पर रोक

