Bihar Assembly: बिहार विधानसभा के पहले सत्र का चौथा दिन जोरदार बहसबाजी से गूंज उठा। विपक्ष ने नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे “बुलडोजर बाबा” बनकर गरीबों के मकान तोड़ रहे हैं। इस पर सम्राट चौधरी ने सदन में जवाब देते हुए साफ कहा कि कार्रवाई केवल अतिक्रमण और माफियाओं पर हो रही है, गरीबों को डरने की जरूरत नहीं।
Highlights:
Bihar Assembly: घूसखोर थानेदार को तत्काल बर्खास्त किया जाएगा
कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने एफआईआर दर्ज करने में घूसखोरी का मुद्दा उठाया। गृह मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि ऐसी कोई घटना सामने आती है तो दोषी थानेदार को तत्काल बर्खास्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज कायम रखना सरकार की प्राथमिकता है, और गलत करने वाले किसी भी स्तर पर हों, कार्रवाई तय है।

