18.3 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Bihar Assembly में हंगामा: विजेंद्र यादव का लालू पर हमला, नीतीश के ईमान को बताया बिहार की ताकत

Bihar Assembly: 18वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र के अंतिम दिन सदन में माहौल बेहद गरम रहा। अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। विपक्ष ने 91 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट पर सवाल खड़े किए, जिसके जवाब में मंत्री विजेंद्र यादव ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि काम करने के लिए “चरित्र, ईमान और विज़न” चाहिए, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है।

Bihar Assembly: बिहार के पास केवल “लालू, आलू और बालू”

विजेंद्र यादव ने याद दिलाया कि राज्य विभाजन के बाद बिहार के पास केवल “लालू, आलू और बालू” बेचने की बात कही जाती थी, लेकिन आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में 25 हजार करोड़ का बजट बढ़कर 3 लाख करोड़ पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि ईमानदार नेतृत्व जहां होता है, वहां संसाधनों की कमी नहीं रहती।

उनके बयान पर विपक्ष भड़क उठा और सदन में हंगामा शुरू हो गया। मंत्री ने चुनौती देते हुए कहा—“और बोलिएगा, तो और पोल खोलेंगे।” उन्होंने कहा कि बिहार की अर्थव्यवस्था GST से भी मजबूत हो रही है और राजस्व बढ़ रहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular