19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Urban Bank Recruitment Scam: अर्बन बैंक भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई, बैंक ने 17 रेलकर्मियों को किया बर्खास्त

Urban Bank Recruitment Scam: रेलवे कर्मचारी को-ऑपरेटिव सोसाइटी अर्बन बैंक में हुई कथित फर्जी बहाली के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वर्ष 2023 में नियमों को ताक पर रखकर नियुक्त किए गए 17 रेलकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

यह कार्रवाई ईस्ट सेंट्रल, ईस्ट कोस्ट और साउथ ईस्टर्न रेलवे कर्मचारी को-ऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़ी अवैध नियुक्तियों को लेकर की गई है। बर्खास्तगी का आदेश रेलवे सेंट्रल को-ऑपरेटिव सोसाइटी के डिप्टी चीफ मैनेजर ने जारी किया है।

Urban Bank Recruitment Scam: बिना अनुमति के रिश्तेदारों और परिचितों को नियुक्ति दी

जांच में सामने आया कि तत्कालीन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद बिना वैधानिक अनुमति के रिश्तेदारों और परिचितों की ग्रुप-डी में नियुक्ति कर दी गई थी। हाईकोर्ट और को-ऑपरेटिव सोसाइटी रजिस्ट्रार के आदेशों की अनदेखी भी की गई।

अर्बन बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद सभी कर्मचारियों को नोटिस दिया गया था और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार बर्खास्तगी की गई। इसे पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular