12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Uttrakhand Incident News: उत्तरकाशी में बादल फटने से मची भारी तबाही, चार की मौत, 50 से अधिक लापता

Uttrakhand Incident News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की भयावह घटना ने भारी तबाही मचाई। गंगोत्री धाम और मुखवा के बीच स्थित इस क्षेत्र में अचानक आए तेज जलप्रवाह और मलबे ने गांव की कई दुकानें, घर और सड़कों को तहस-नहस कर दिया। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Uttrakhand Incident News: खीर गाड़ नाले का जलस्तर अचानक बढ़ा

बादल फटने के बाद खीर गाड़ नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे आसपास का बाजार क्षेत्र और रिहायशी इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए। गंगोत्री धाम का जिला मुख्यालय से संपर्क कट चुका है, जिससे राहत कार्यों में बाधा आ रही है। क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर बारिश जारी है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

Uttrakhand Incident News:  SDRF, NDRF, ITBP की टीम राहत कार्य मे जुटी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, ITBP और सेना की टीमें मौके पर तैनात करने के निर्देश दिए। केंद्र सरकार ने भी हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से बात कर हालात की जानकारी ली है।

 

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Popular