23.2 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत 2025: इस बार बन रहा है तीन शुभ योगों का महासंयोग

Vat Savitri Vrat: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 26 मई 2025, सोमवार को देशभर में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत विशेष माना जाता है, जब वे पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख-समृद्धि की कामना करते हुए वट वृक्ष की पूजा करती हैं।

अभिजीत मुहूर्त में करें पूजन
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार व्रत पर भरणी नक्षत्र, शोभन योग और अतिगण्ड योग का संयोग बन रहा है, जो व्रत को और भी अधिक फलदायी बनाता है। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 से दोपहर 12:42 तक रहेगा। इसी दौरान वट वृक्ष की पूजा करना विशेष रूप से शुभ माना गया है।

सोमवती अमावस्या का दुर्लभ योग
इस वर्ष वट सावित्री व्रत सोमवार को पड़ने के कारण यह सोमवती अमावस्या का योग भी बना रहा है, जिसे अत्यंत शुभ और दुर्लभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर किया गया व्रत और पूजन कई गुना अधिक फल प्रदान करता है।

चंद्रमा का विशेष संयोग
आज के दिन एक और शुभ संयोग बन रहा है, जब चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। इसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ और स्थायित्व देने वाला योग माना गया है।

अमावस्या तिथि का समय
पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12:11 बजे शुरू होकर 27 मई की सुबह 8:31 बजे तक रहेगी। इसी अवधि में महिलाएं व्रत रखकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular