18.3 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

G RAM G Bill: लोकसभा में फटे कागज, गूंजे नारे: विपक्ष के कड़े विरोध के बावजूद पारित हुआ G-RAM-G बिल

VB–G RAM G Bill: 18 दिसंबर 2025 की तारीख भारतीय संसदीय इतिहास में एक बड़े बदलाव के गवाह के रूप में दर्ज हो गई। 20 साल पुराने मनरेगा (MGNREGA) की जगह अब ‘जी राम जी’ (G-RAM-G) मिशन लेगा।

लोकसभा में गुरुवार को जब यह बिल पास हुआ, तो पूरा सदन अखाड़े में तब्दील हो गया। विपक्ष ने बिल की कॉपियां हवा में लहराईं और फाड़कर फेंक दीं, जिसके चलते सदन को स्थगित करना पड़ा।

G RAM G Bill: देश हमारे लिए जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि श्रद्धा का केंद्र है-शिवराज सिंह चौहान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी हमलों का जवाब देते हुए कांग्रेस की ‘नामकरण नीति’ पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश हमारे लिए जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि श्रद्धा का केंद्र है। प्रियंका गांधी ने इसे ‘नाम बदलने की सनक’ करार दिया, वहीं सरकार ने स्पष्ट किया कि 14 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद अब पीछे हटने का सवाल ही नहीं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular