12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Viral News: छोले-भटूरे खाते पकड़ी गई बहन, प्रेमी और भाई में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

Viral News: उत्तरप्रदेश के हाथरस शहर में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक भाई ने अपनी बहन को प्रेमी के साथ छोले-भटूरे खाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मामूली दिखने वाली यह स्थिति अचानक सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा में तब्दील हो गई, जब बहन और उसके प्रेमी को देखकर भाई का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मामला इतना बढ़ गया कि बात कहासुनी से होते हुए खुलेआम हाथापाई तक पहुंच गई।

Tejashvi Yadav की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने EPIC विवाद पर फिर भेजा नोटिस

घटना शहर के एक व्यस्त बाजार क्षेत्र स्थित ढाबे की है, जहां युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ छोले-भटूरे का लुत्फ उठा रही थी। तभी उसका भाई अचानक वहां पहुंच गया। बहन को प्रेमी के साथ देखकर भाई आगबबूला हो गया और प्रेमी से तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों युवक सरेआम मारपीट पर उतर आए।

Viral News: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवकों के बीच धक्का-मुक्की और गाली-गलौज साफ तौर पर देखी जा सकती है।

Anant Singh News: बेऊर जेल से बाहर आते ही गरजे अनंत सिंह, चुनाव को लेकर कर दिया ये बड़ा ऐलान….

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसी पक्ष ने अब तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Popular