Desk: 18 जुलाई को रिलीज हुई मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) इन दिनों युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज बटोर रही है। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की, बल्कि Gen-Z दर्शकों के दिल में भी खास जगह बना ली है। फिल्म से डेब्यू करने वाले अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी को फैंस से जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
Highlights:
Saiyaara प्यार की शुरुआत से लेकर जुदाई तक के हर एहसास

फिल्म की कहानी कृष कपूर और वाणी के इमोशनल सफर पर आधारित है, जिसमें प्यार की शुरुआत से लेकर जुदाई तक के हर एहसास को बेहद संजीदगी से दिखाया गया है। लंबे समय बाद किसी लव स्टोरी ने यूथ को इस कदर भावुक किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग्स और गानों की धूम मची हुई है, तो वहीं सिनेमाघरों से निकलते हुए कपल्स की आंखों में नमी और चेहरों पर मुस्कान देखी जा सकती है।
Saiyaara दर्द, तड़प, सुकून और बिछड़ने की पीड़ा

फिल्म में दर्द, तड़प, सुकून और बिछड़ने की पीड़ा को जिस तरह से परोसा गया है, उसने दर्शकों को उनके पहले प्यार की याद दिला दी। यही वजह है कि थिएटर्स में युवा दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कई जगहों से वीडियो सामने आए हैं, जहां लोग फिल्म के क्लाइमैक्स पर रोते हुए या गानों पर थिएटर में झूमते दिखे।
अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट और महेश बाबू ने भी फिल्म की तारीफ

बॉलीवुड सेलेब्स जैसे अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट और महेश बाबू ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे ‘दिल से बनी लव स्टोरी’ बताया है।‘सैयारा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि Gen-Z की एक भावनात्मक यात्रा बन चुकी है, जो उन्हें खुद से जोड़ती है और प्यार की गहराई को फिर से महसूस कराती है।

