Ranchi Airport: सोमवार का दिन रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। कोहरे और ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस का शेड्यूल पूरी तरह चरमरा गया। दिल्ली, मुंबई और पटना जाने वाली 4 महत्वपूर्ण फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर ही फंस गए और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
Highlights:
Ranchi Airport: 14 फ्लाइट्स अपने तय समय से घंटों लेट
परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई; रांची से उड़ान भरने वाली 14 फ्लाइट्स अपने तय समय से घंटों की देरी से रवाना हुईं। जो विमान सुबह 9 बजे जाने थे, वे दोपहर बाद उड़े। कई फ्लाइट्स तो 4 से 6 घंटे तक लेट रहीं।
एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि सुबह के घने कोहरे और कनेक्टिंग विमानों के देर से आने (inbound delay) के कारण यह ‘चेन रिएक्शन’ हुआ। एयरपोर्ट पर दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा और यात्री स्क्रीन पर अपनी फ्लाइट के स्टेटस को टकटकी लगाए देखते रहे।

