Shubanshu Shukla News : भारत के लिए आज का दिन अंतरिक्ष विज्ञान की दृष्टि से बेहद खास और गौरवपूर्ण है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, जो हाल ही में एग्जिओम स्पेस के AX-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गए थे, आज धरती पर सकुशल वापस लौटेंगे। उनके साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री भी अंतरिक्ष से वापसी कर रहे हैं।
Highlights:
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: इतने दिनों तक कहर बरपाएगी मॉनसून
Shubanshu Shukla News: अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में लैंडिंग करेगा

स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्षयान ने भारतीय समयानुसार सोमवार दोपहर 4:35 बजे आईएसएस से सफलतापूर्वक अलगाव किया। इसके बाद मिशन ने धरती की ओर वापसी की प्रक्रिया शुरू की। एग्जिओम स्पेस ने पुष्टि की है कि पृथ्वी की ओर वापसी का यह सफर करीब 22.5 घंटे का होगा, जिसके बाद ड्रैगन कैप्सूल अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में लैंडिंग करेगा।
Ranchi Crime News: लेवी का टेरर खत्म! कुख्यात नक्सली योगेंद्र गंझू समेत 4 नक्सली गिरफ्तार
Shubanshu Shukla News: दोपहर लगभग 3 बजे धरती पर पहुंचेंगे

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि AX-4 मिशन के सभी सदस्य मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे धरती पर पहुंचेंगे। पृथ्वी पर लौटने के तुरंत बाद, उन्हें विशेष मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा। यह सात दिवसीय फ्लाइट सर्जन निरीक्षण कार्यक्रम इसलिए आवश्यक है ताकि अंतरिक्ष यात्रियों का शरीर दोबारा धरती के गुरुत्वाकर्षण में ढल सके।
Bihar Politics: “सूत्र को मूत्र” तेजस्वी के बयान पर सम्राट का पलटवार कहा-बड़बोले फिसड्डी…
शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है। उनकी यह सफलता न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से प्रेरणादायक है, बल्कि यह भारत के युवाओं को भी अंतरिक्ष अन्वेषण की दिशा में सोचने के लिए प्रोत्साहित करती है। आज पूरा देश इस ऐतिहासिक वापसी की घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।