Jharakhand Politics: झारखंड महिला कांग्रेस को नया नेतृत्व मिल गया है। रमा खलखो को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल है।
Highlights:
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि रमा खलखो के नेतृत्व में महिला कांग्रेस महिलाओं के अधिकार और स्वाभिमान की सशक्त आवाज बनेगी।
Jharakhand Politics: कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रमा खलखो को बधाई दी
उन्होंने भरोसा जताया कि रमा खलखो के मार्गदर्शन में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और विस्तार मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रीय नेतृत्व-मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल का आभार व्यक्त किया है।
कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रमा खलखो को बधाई देते हुए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।












