Anant Singh Bail Rejected: मोकामा से नव–निर्वाचित विधायक अनंत सिंह को गुरुवार को सिविल कोर्ट से बड़ा धक्का लगा, जहां दुलारचंद यादव हत्याकांड में दायर उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अनंत सिंह फिलहाल बेऊर जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
Highlights:
अदालत में उन्होंने दलील दी थी कि वे राजनीतिक प्रतिशोध के शिकार हैं और घटना से उनका कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है। उनके अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं होने से कई आरोप संदेह के घेरे में आते हैं।
Anant Singh Bail Rejected: मोकामा सीट से 28 हजार से अधिक वोटों से जीते अनंत सिंह
वहीं पुलिस का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान हुए विवाद के बाद दुलारचंद की गंभीर चोटों से मौत हुई और अनंत सिंह मुख्य आरोपियों में शामिल हैं। गिरफ्तारी के बावजूद अनंत सिंह की राजनीतिक पकड़ बरकरार है।
हालिया चुनाव में उन्होंने मोकामा सीट से 28 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। अब जमानत खारिज होने के बाद उनकी कानूनी टीम उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।












