22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Bihar Politics: एक ललन सिंह क्या, सौ विरोध करें तो भी फर्क नहीं पड़ेगा–प्रह्लाद यादव का पलटवार

Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बार फिर से सियासी गर्मी बढ़ गई है। जेडीयू सांसद ललन सिंह द्वारा सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव को टिकट न देने की घोषणा के बाद प्रह्लाद यादव ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा है कि एक ललन सिंह के विरोध से कुछ नहीं होता, हम इस बार भी चुनाव लड़ेंगे और NDA के टिकट पर ही लड़ेंगे।

Bihar Politics: एक ललन सिंह क्या, सौ विरोध करें तो भी फर्क नहीं पड़ेगा–प्रह्लाद यादव का पलटवार

Bihar Politics: प्रह्लाद यादव ने बचाई थी सरकार

गौरतलब है कि 12 फरवरी 2024 को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी छोड़कर भाजपा के साथ नई सरकार बनाई थी, तब विधानसभा में विश्वासमत के दौरान कई विधायकों ने पाला बदला था। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम जेडीयू विधायक प्रह्लाद यादव का था, जिनकी भूमिका से सरकार गिरने से बची थी।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मॉनसून फिर सक्रिय, 28 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी

लेकिन अब ललन सिंह उन्हें लखीसराय का आतंक बताकर टिकट से बाहर करने की बात कह चुके हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रह्लाद यादव ने कहा कि टिकट किसे मिलेगा, यह एनडीए की साझा कमेटी तय करेगी, न कि किसी एक व्यक्ति की मर्जी से। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई पब्लिसिटी के लिए कुछ बोलता है, तो उसका जवाब जनता देती है।

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला: दहेज और घरेलू हिंसा मामलों में अब नहीं होगी गिरफ्तारी, पढ़ें पूरी खबर….

Bihar Politics: जनता गुंडों को वोट नहीं देती

प्रह्लाद यादव ने यह भी कहा कि पिछली बार भी ललन सिंह ने क्षेत्र में जाकर कई आपत्तिजनक बयान दिए थे, लेकिन चुनाव परिणाम सभी ने देख लिया। जनता गुंडों को वोट नहीं देती, हम छह बार से जीतते आ रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि वह एनडीए के साथ हैं और रहेंगे। एक व्यक्ति के विरोध से न राजनीति रुकती है, न टिकट बंटता है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Ranchi News: राजधानी रांची सहित झारखंड के इन तीन...

Ranchi News: झारखंड सरकार ने राज्य के तीन प्रमुख शहरों-रांची, धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो रेल परियोजना शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम...

CM Nitish Kumar की बिहार की बेटियों को बड़ा...

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) लगातार बड़े फैसलों से सियासी तापमान बढ़ा रहे हैं। कैबिनेट द्वारा सरकारी...

Dhanbad News: सिंदरी यार्ड में कंपनी सुपरवाइजर और गार्ड...

Dhanbad News: रेलवे लाइन बिछाने वाली कंपनी के सुपरवाइजर और गार्ड ही निकले चोर, 5 गिरफ्तारDhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के सिंदरी मार्शलिंग...

Bihar News: परिवार के 5 लोगों ने एक साथ...

Bihar News: नालंदा जिले के पावापुरी ओपी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पावापुरी गांव में एक ही परिवार...

Bihar Politics News: मां को गोली कतई बर्दाश्त नहीं,...

Bihar Politics News: बिहार के महुआ में पीएम मोदी की मां को अपमानित करने वाले वायरल वीडियो को लेकर बिहार की सियासत लगातार गर्म...

Kudmi Protest के कारण रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द...

Kudmi Protest: झारखंड में शनिवार सुबह से ही कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन जोर पकड़ता गया। अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को...

Ranchi Durga Puja 2025: रांची का दुर्गा पूजा पंडाल...

Ranchi Durga Puja 2025: रांची में इस बार दुर्गा पूजा का माहौल और भी खास हो गया है। अरगोड़ा चौक पर बना एक पंडाल...

Popular