22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

JPSC Result: बरकट्ठा का डिलीवरी बॉय बना अफसर, गांव में जश्न का माहौल

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड स्थित तुर्कबाद गांव के राजेश रजक ने JPSC में 271वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ जेल सेवा में चयन पाया, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रौशन किया है। राजेश की यह उपलब्धि संघर्ष, आत्मविश्वास और अटूट संकल्प का प्रतीक बन गई है।

JPSC Result: कई वर्षो पहले सर से उठा पिता का साया

गरीबी और कठिन परिस्थितियों के बीच पले-बढ़े राजेश के पिता स्वर्गीय राजू रजक का वर्षों पहले निधन हो गया था। उनकी मां सरकारी विद्यालय में रसोइया का काम कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करती थीं। आर्थिक तंगी के बावजूद मां ने बेटे के सपनों को टूटने नहीं दिया।

JPSC Result: हजारीबाग कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स में स्नातक

राजेश ने प्रारंभिक पढ़ाई तुर्कबाद मिडिल स्कूल से की और फिर गैड़ा हाई स्कूल से मैट्रिक पास किया। हजारीबाग कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई के दौरान वे एक निजी स्कूल में शिक्षक बनकर पढ़ाई का खर्च खुद उठाने लगे। कोरोना लॉकडाउन के समय उन्होंने रांची में डिलीवरी बॉय की नौकरी भी की, लेकिन पढ़ाई से नाता नहीं तोड़ा।

दूसरे प्रयास में 271वीं रैंक

पहले प्रयास में मेंस परीक्षा से चूकने के बावजूद राजेश ने हार नहीं मानी। दूसरी बार उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 271वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त की। उनकी मां ने कहा, “हमने कभी हार नहीं मानी, और बेटे ने हमें गौरव दिलाया।”

गांव में जश्न का माहौल

गांव में जश्न का माहौल है। मुखिया, शिक्षक और ग्रामीणों ने राजेश की कामयाबी को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। इस बार JPSC में बरकट्ठा के दो युवाओं की सफलता ने क्षेत्र में उम्मीद और उत्साह की नई लहर पैदा कर दी है।

- Advertisement -spot_img

Trending

JSSC नियुक्ति घोटाला? सहायक आचार्य नियुक्ति में अनियमितता का...

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से सहायक आचार्य (मैथ-साइंस) के पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो...

Train News Today: ट्रेन से सफर का प्लान तो...

Train News TodayRanchi: रेलवे प्रशासन द्वारा किए जा रहे संरचना सुधार और यार्ड रि-मॉडलिंग कार्यों के कारण झारखंड से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों...

Maiya Samman Yojana: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी...

Ranchi: रांची जिले की करीब 3 लाख 40 हजार महिलाओं के खाते में झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल माह की...

Ranchi News: रिम्स-2 की भूमि पर विवाद, JLKM नेता...

Ranchi News: रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र स्थित नगड़ी में सोमवार को रिम्स-2 की प्रस्तावित भूमि को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया।...

Bihar Politics News: सीएम नीतीश की बढ़ गई टेंशन,...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को बड़ा झटका लगा है। वैश्य समाज के...

Bihar Politics News: अरुण भारती के बयान ने बढा़ई...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार गठबंधन में पांच पार्टियां...

Bihar Election :”क्या इंजीनियर से नेता बनेंगे निशांत कुमार?...

Patna: जैसे-जैसे 2025 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ रही है। इस बार चर्चा केंद्र में...

Popular