22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

झारखंड में JTET को लेकर हाईकोर्ट सख्त, 31 मार्च 2026 तक परीक्षा कराने का आदेश

Ranchi: झारखंड में लंबे समय से शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) आयोजित न होने पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस आनंद सेन की अदालत में स्कूली शिक्षा सचिव उमा शंकर सिंह व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। अदालत ने सीधे सवाल करते हुए पूछा कि आखिर नौ साल से यह परीक्षा क्यों नहीं कराई गई, जबकि यह शिक्षक नियुक्ति के लिए अनिवार्य है।

सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि JTET आयोजित करने के लिए नई नियमावली तैयार की जा रही है। इसके लिए जनता से सुझाव लिए गए हैं और अब उसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

JTET परीक्षा होने तक सभी नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक

अदालत ने स्पष्ट आदेश दिया कि राज्य सरकार 31 मार्च 2026 तक JTET का आयोजन अनिवार्य रूप से कराए। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि जब तक परीक्षा नहीं होती, तब तक सहायक आचार्य (Assistant Teachers) की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक रहेगी। इस मामले में हरिकेश महतो सहित लगभग 400 अभ्यर्थियों ने याचिका दायर की है। उनका कहना है कि JTET न होने की वजह से वे सालों से शिक्षक बनने के अवसर से वंचित रह गए हैं।

- Advertisement -spot_img

Trending

Prashant Kishor News: आरा में जनसभा के दौरान बिगड़ी...

Prashant Kishor NewsAara : बिहार में जन सुराज यात्रा के माध्यम से राजनीति में बदलाव की अलख जगा रहे चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज...

JPSC ने जारी किया 11वीं से 13वीं सिविल सेवा...

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने गुरुवार को 11वीं, 12वीं और 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिया है।...

Big Breaking: चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 55 पुलिस...

Big Breaking Patna: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में राज्य...

JBVNL का अलर्ट, 25 जुलाई से प्रीपेड मीटर में...

Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने रांची और धनबाद के स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को चेतावनी जारी की है। अब जिन ग्राहकों...

Ranchi News: रिम्स में चाय पीने के बाद डॉक्टर...

Ranchi News: रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में महिला डॉक्टर की हालत चाय पीने के बाद बिगड़ने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा...

Jharkhand News: दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड में बढ़ी...

Jharkhand News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राज्यभर में 10...

Sahebganj News: साहिबगंज में दिनदहाड़े फायरिंग: युवक की हत्या...

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर इलाके...

Popular