Bihar Election 2025: बिहार में लोकतंत्र का उत्सव चरम पर रहा। विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक औसतन 67.14% मतदान दर्ज हुआ, जो अब तक का एक नया रिकॉर्ड है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में पहले दो घंटों में ही 14.55% वोटिंग हुई, जबकि दोपहर 1 बजे तक यह आंकड़ा 47.62% तक पहुंच गया। शाम होते-होते पूरे राज्य में मतदान का जोश चरम पर रहा।
Highlights:
Bihar Election 2025: 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हुआ
इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हुआ। गया, किशनगंज, जमुई, बांका और कैमूर में सर्वाधिक वोटिंग दर्ज की गई। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने वोटिंग प्रतिशत को ऐतिहासिक स्तर तक पहुंचाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं।
कुल 3.70 करोड़ मतदाताओं में 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएं शामिल थीं। मतदान के लिए 45,399 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राजनीतिक हलकों में इसे “बदलाव की लहर और जनभागीदारी का संकेत” माना जा रहा है।












