Bihar News: बिहार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 2020 और 2023 बैच के 11 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, इन अधिकारियों को विभिन्न अनुमंडलों में एसडीओ (अनुमंडल पदाधिकारी) और अन्य विभागों में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
Highlights:
Tejpratap Yadav का बड़ा हमला: राहुल-तेजस्वी की मंशा पर उठाए सवाल, महागठबंधन में दरार के संकेत
पूर्णिया में उप विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत चंद्रिमा अत्री को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) बनाया गया है। वहीं 2023 बैच की आईएएस अधिकारी गरिमा लोहिया को पालीगंज का एसडीओ नियुक्त किया गया है।
Bihar News: तुषार कुमार को मुजफ्फरपुर (पूर्वी) अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया
2023 बैच के अन्य अधिकारियों में तुषार कुमार को मुजफ्फरपुर (पूर्वी) अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया है, जबकि अनिरुद्ध पांडेय को मोहनिया अनुमंडल की कमान सौंपी गई है। कृतिका मिश्रा पकड़ी दयाल (पूर्वी चंपारण), आकांक्षा आनंद बारसोई (कटिहार), प्रद्युम्न सिंह यादव गोगरी (खगड़िया) और रोहित कर्दम शेखपुरा के अनुमंडल पदाधिकारी बनाए गए हैं।
Bihar News: नीतीश सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 11 नए IAS अफसरों को पहली फील्ड पोस्टिंग
वहीं तीन अधिकारियों को विभागीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी दी गई है। अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग, शिप्रा विजय कुमार चौधरी को शिक्षा विभाग और नेहा कुमारी को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि इन अधिकारियों को 25 जुलाई 2025 को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी से विरमित किया गया था, जिसके बाद वे सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग में थे। अब उन्हें अपनी पहली फील्ड पोस्टिंग मिली है।












