26 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Chath 2025: छठ पर बिहार लौटना हुआ महंगा: रांची से बस और फ्लाइट दोनों के किराए में भारी बढ़ोतरी

Chath 2025: छठ महापर्व की शुरुआत से पहले बिहार लौटने वालों की भीड़ रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर उमड़ पड़ी है। बिहार जाने वाली लगभग सभी बसों की सीटें अगले दो दिनों के लिए फुल हैं।

बढ़ती मांग के बीच बस ऑपरेटरों ने किराया दो से तीन गुना तक बढ़ा दिया है। रांची से पटना जाने वाली स्लीपर बसों का किराया 1500 से 2500 रुपए और सामान्य सीटों का 1000 से 1500 रुपए तक पहुंच गया है।

Chath 2025: 200–500 रुपए तक अतिरिक्त चार्ज ले रहे हैं एजेंट

दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर रूट पर भी यही स्थिति है। बस स्टैंड के एजेंट 200–500 रुपए तक अतिरिक्त चार्ज ले रहे हैं, जबकि कई यात्रियों को खड़े होकर या बस की छत पर सफर करना पड़ रहा है।

बस चालक संघ ने सफाई दी है कि “लौटते वक्त यात्रियों की कमी से नुकसान होता है, इसलिए किराया बढ़ाना मजबूरी है।”

Chath 2025: रांची–पटना फ्लाइट का किराया 9,000 से 13,000 रुपए

इधर, रांची–पटना फ्लाइट का किराया भी 9,000 से 13,000 रुपए तक पहुंच गया है। बढ़ते किराए और भीड़ से परेशान यात्रियों ने प्रशासन से अतिरिक्त बसें चलाने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित घर लौट सकें।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics: “मर्यादा में रहें छोटे भाई” – तेज...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे...

Nepal Protest: पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने...

Nepal Protest: नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अब राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी...

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले पप्पू यादव...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आचार संहिता लागू होने के...

Big Breaking: राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बने झारखंड बीजेपी...

Big Breaking: भाजपा ने झारखंड में एक अहम राजनीतिक कदम उठाते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया...

हाईकोर्ट की फटकार के बाद RMC में बड़ा बदलाव:...

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट की सख्ती के बाद रांची नगर निगम (RMC) ने भवन नक्शा पास कराने की प्रक्रिया में अहम सुधार करते हुए तत्काल...

CM Nitish Kumar का एक और मास्टरस्ट्रोक, वकीलों के...

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने रविवार को राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के वकीलों के लिए...

Anant Singh Firing में बड़ी कामयाबी, फरार मोनू सिंह...

Patna: मोकामा के बहुचर्चित फायरिंग मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh Firing) पर...

Popular