Desk: केंद्र सरकार ने 23 अक्टूबर को ही नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी थी और मौजूदा सीजेआई डी. वाई. चंद्रचूड़ गवई से उनके उत्तराधिकारी का नाम सुझाने को कहा था। संविधान के तहत यह नियुक्ति ‘मेमोरेंडम ऑफ प्रोसिजर’ के अनुसार होती है, जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश को, यदि उपयुक्त समझा जाए, मुख्य न्यायाधीश बनाया जाता है।
Highlights:
हरियाणा के हिसार में जस्टिस सूर्यकांत का हुआ था जन्म
जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। वे 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने और 9 फरवरी 2027 तक देश के मुख्य न्यायाधीश पद पर रहेंगे। अपने न्यायिक कार्यकाल में उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, भ्रष्टाचार, लैंगिक समानता, पर्यावरण और अनुच्छेद 370 जैसे विषयों पर कई ऐतिहासिक निर्णय दिए हैं।
वे उस पीठ का हिस्सा रहे जिसने औपनिवेशिक काल के राजद्रोह कानून को निलंबित किया था। पेगासस जासूसी मामला, पीएम मोदी की पंजाब यात्रा में सुरक्षा चूक और वन रैंक-वन पेंशन जैसे मामलों की सुनवाई में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सीजेआई गवई की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस सूर्यकांत की नियुक्ति भारतीय न्यायपालिका में नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।












