22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

विधायक Jayram Mahto की अचानक बिगड़ी तबियत, कई कार्यक्रम रद्द

Ranchi: डुमरी के विधायक जयराम महतो (Jayram Mahto)  की तबीयत अचानक खराब हो गई। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्रीय भ्रमण से लौटने के बाद अस्वस्थ महसूस करने लगे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम पांच दिन पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल वह अपने आवास पर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

स्वास्थ्य कारणों से जयराम महतो ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि लगातार भागदौड़ और व्यस्त कार्यक्रमों के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है।

Jayram Mahto ने जल्द ठीक होने की बात कही

विधायक ने जनता से अपील की है कि इस दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए लोग सीधे जिला अध्यक्ष और पार्टी के पदाधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता के प्यार और आशीर्वाद से ही वह जल्दी स्वस्थ हो पा रहे हैं।

जयराम महतो ने लोगों से चिंता न करने की भी गुजारिश की और भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर क्षेत्र के कामों में फिर से सक्रिय होंगे।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Election 2025: VIP प्रमुख मुकेश सहनी का बड़ा...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच महागठबंधन में सीटों को लेकर जारी असमंजस के बीच वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा...

Bihar Election 2025: राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को जान...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच वैशाली जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लालगंज सीट से राजद...

Jharkhand News: झारखंड की नई उत्पाद नीति 1 जुलाई...

Ranchi: झारखंड सरकार की बहुप्रतीक्षित नई उत्पाद नीति तय समय पर लागू नहीं हो पाएगी। राज्य के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया...

Big Breaking: बिहार चुनाव में महागठबंधन का ‘तेजस्वी प्रण...

Big Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर महागठबंधन ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ जारी किया। पटना के होटल मौर्या...

Bihar Election 2025: खेसारी का विपक्ष पर बड़ा हमला-जंगलराज...

Bihar Election 2025: भोजपुरी सुपरस्टार और आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने आज छपरा विधानसभा से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सिताबदियारा...

Bihar Assembly Election 2025: ‘पैड’ पर राहुल! कांग्रेस की...

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने महिला...

Big Breaking: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से...

Big Breaking: राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके...

Popular