22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhand Weather Alert: मानसून फिर सक्रिय, छह जिलो में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Alert 

Ranchi: झारखंड में इस वर्ष मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। राजधानी रांची में 1 जून से 31 जुलाई तक 993 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य आंकड़ा 531.2 मिमी है। यानी रांची में अब तक सामान्य से 87 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।

आज मौसम विभाग ने छह जिलों-गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और रामगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Jharkhand Weather Alert: 3 से 7 अगस्त तक गरज के साथ बारिश का अनुमान

रांची में 3 से 7 अगस्त तक गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश के आसार हैं। 3 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 6 और 7 अगस्त को हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बीते 24 घंटे में पूर्वी टुंडी (धनबाद) में सर्वाधिक 96 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि रांची में 24 मिमी बारिश हुई और अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस बार झारखंड में मानसून सीजन की शुरुआत से अब तक लगभग सभी जिलों में सामान्य से 50% अधिक वर्षा हो चुकी है। अगर बारिश का यह सिलसिला सितंबर तक जारी रहा, तो नया वर्षा रिकॉर्ड बनने की संभावना है। हालांकि 15 अगस्त के बाद कुछ दिनों के लिए बारिश में ठहराव आ सकता है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics News: सीएजी रिपोर्ट से गरमाई बिहार की...

Bihar Politics NewsPatna: बिहार की राजनीति इन दिनों सीएजी की उस रिपोर्ट को लेकर उबाल पर है जिसमें 70,877 करोड़ रुपये की सरकारी राशि का...

Big Breaking: हजारीबाग में बड़ी सफलता: एक करोड़ का...

Big Breaking: हजारीबाग जिले के गोरहर के पाँति पीरी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी...

Ranchi News: रांची रिसॉर्ट फायरिंग मामले में जिला परिषद...

Ranchi News: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित द एवेन्यू रिसॉर्ट में वर्चस्व को लेकर हुई अंधाधुंध फायरिंग ने इलाके में सनसनी फैला दी।...

JSSC CGL परीक्षा घोटाले की जांच अब उच्च अधिकारियों...

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (JSSC CGL) परीक्षा से जुड़े घोटाले की जांच अब उच्च अधिकारियों की विशेष जांच...

 Jharkhand News: झारखंड में मौसम ने बदली करवट, कई...

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ता नजर आ रहा है। लगातार बदलते मौसम के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)...

Bihar Election 2025 से पहले EOU की बड़ी कार्रवाई,...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार के साथ सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी नजर कड़ी कर दी गई है। चुनाव...

Pawan Singh की दिल्ली में अमित शाह और जेपी...

Pawan Singh : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में भोजपुरी सिनेमा के...

Popular