25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Bihar Politics News: फंस गए तेजस्वी, दो वोटर आईडी रखने के लिए चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Bihar Politics News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को निर्वाचन आयोग ने दो अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने उनसे तय समयसीमा के भीतर तथ्यात्मक जवाब देने को कहा है।

जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव के नाम पर दो वोटर EPIC नंबर दर्ज हैं। इनमें से पहला EPIC नंबर वर्ष 2015 की मतदाता सूची और 2020 के नामांकन पत्र में मौजूद था। जबकि दूसरा EPIC नंबर अस्तित्वहीन पाया गया है, जिसे फर्जी मानने का संदेह है।

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि यह मामला मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि या फर्जी दस्तावेज से जुड़ा हो सकता है, जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। आयोग यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दूसरा EPIC नंबर कभी आधिकारिक रूप से जारी किया गया था या नहीं।

Bihar Politics News: चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

बताते चले कि तेजस्वी यादव ने पहले दावा किया था कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। हालांकि, आयोग ने उनके इस दावे को भ्रामक और असत्य करार देते हुए खारिज कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि 1 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में तेजस्वी यादव का नाम साफ तौर पर मौजूद है।

इसके साथ ही यह भी बताया गया कि साल 2015 की मतदाता सूची में भी उनके पास वही EPIC नंबर दर्ज था। विवादित EPIC को लेकर कहा गया है कि यह किसी भी आधिकारिक दस्तावेज में दर्ज नहीं है और अब तक इसका कोई वैध रिकॉर्ड नहीं मिला है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को निर्देश दिया है कि वे फैक्ट और दस्तावेजों के आधार पर जवाब दें, ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

- Advertisement -spot_img

Trending

Big Breaking: खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया को...

Big Breaking: खूंटी जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। आज रांची पुलिस ने उन्हें उनके खूंटी स्थित...

Bihar Politics: छठ पर्व पर लालू यादव का तंज:...

Bihar Politics: बिहार में आज से चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। राज्यभर में भक्ति और...

Bihar News: बिहार में सरकारी अस्पतालों में लगातार 11वें...

Bihar News: बिहार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा देने के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य एवं परिवार...

Jharkhand News: झारखंड के प्लस टू स्कूलों में 2026...

Jharkhand News Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के प्लस टू उच्च विद्यालयों में वर्षों से लंबित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी जनहित याचिका का...

Jharkhnad News: झारखंड की महिलाएं बनेंगी विकास की अगुवा:...

झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। ग्रामीण विकास एवं...

 Jharkhand News: झारखंड में मौसम ने बदली करवट, कई...

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ता नजर आ रहा है। लगातार बदलते मौसम के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)...

NEET PAPER LEAKED: नीट पेपर लीक केस, रांची और...

रांची: नीट 2024 पेपर लीक मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी सक्रिय हो गई है। गुरुवार सुबह रांची और पटना में ईडी की...

Popular