25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhand Weather Alert: घर से बाहर ना निकले! झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। रांची समेत कई जिलों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग, रांची ने अगले तीन दिनों यानी 16 से 18 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात का खतरा भी बताया गया है।

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 16 सितंबर को कोडरमा, चतरा, लातेहार और हजारीबाग में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि रांची, गिरिडीह, गढ़वा, लोहरदगा, पलामू और रामगढ़ में येलो अलर्ट जारी हुआ है। 17 सितंबर को देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। 18 सितंबर को फिर से कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू और हजारीबाग में येलो अलर्ट रहेगा।

Jharkhand Weather Alert: दुमका में सबसे ज्यादा 152 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में दुमका में सबसे ज्यादा 152 मिमी बारिश दर्ज की गई है। चक्रधरपुर में 134.8 मिमी, चाईबासा में 98.4 मिमी और रांची में 40.8 मिमी बारिश हुई है।

इस साल झारखंड में मानसून सामान्य से 20% ज्यादा सक्रिय है। 1 जून से 15 सितंबर तक 1100.5 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 920.8 मिमी है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Big Breaking: झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल इतने...

Big BreakingRanchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।...

“चोर को चोर ही प्यारा”-नित्यानंद राय ने तेजस्वी-राहुल पर...

Patna: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ जनता को साधने में जुट गए हैं। इसी बीच...

Bihar Politics News: वीडियो वायरल: मंत्री ने पुलिस से...

Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...

Jharkhand News: झारखंड में कोरोना की वापसी, रांची निवासी...

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। रांची निवासी एक युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। युवक को...

 IPL के साथ बढ़ रही है ऑनलाइन सट्टेबाजी की...

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जहां एक ओर क्रिकेट प्रेमियों के लिए मनोरंजन का जरिया है, वहीं दूसरी ओर यह ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए युवाओं...

Gaya News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पोती...

Gaya News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पोती सुषमा कुमारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरारGaya News: बिहार, 9 अप्रैल: गया...

JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी,...

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) पदों के लिए आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का संशोधित...

Popular