22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhand News: अलका तिवारी बनीं झारखंड की नई राज्य निर्वाचन आयुक्त

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राज्य की पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी को नई राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। वे 1988 बैच की आईएएस अधिकारी रही हैं और हाल ही में सेवानिवृत्त हुई थीं। पदभार ग्रहण करने के बाद वे अधिकतम चार साल तक इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। हालांकि, यदि इस अवधि से पहले उनकी आयु 65 वर्ष पूरी हो जाती है तो उसी दिन उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। उनकी सेवा शर्तें झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त नियमावली, 2001 और उसमें किए गए संशोधनों के अनुसार तय होंगी। इस नियुक्ति को राज्यपाल ने मंजूरी दी है।

Jharkhand News: अविनाश कुमार को झारखंड का नया मुख्य सचिव बनाया गया है

अलका तिवारी की नियुक्ति के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ा बदलाव हुआ है। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को झारखंड का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वे अब मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और झारखंड भवन, नई दिल्ली में अपर स्थानिक आयुक्त का भी अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इन बदलावों के साथ झारखंड सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा और संतुलन लाने की कोशिश की है।

- Advertisement -spot_img

Trending

पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा: मोतिहारी के 11...

Patna: पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के मोतिहारी जिले के 11 लोगों...

Bihar Cabinet News: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसान...

Bihar Cabinet News: बिहार सरकार ने किसानों से जुड़े सबसे अहम फैसलों में से एक लेते हुए किसान सलाहकारों का मानदेय बढ़ा दिया है।...

Bihar News: नीतीश सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 11...

Bihar News: बिहार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 2020 और 2023 बैच के 11 आईएएस अधिकारियों को...

Jharkhand News: अलका तिवारी बनीं झारखंड की नई राज्य...

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राज्य की पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी को नई राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया...

Bihar Politics News: सपा दफ्तर में तेज प्रताप की...

Bihar Politics NewsPatna: बिहार की सियासत एक बार फिर गरमाई हुई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद यादव के...

Jharkhand News: कोविड-19 के बढ़ते खतरे पर झारखंड सरकार...

रांची: दुनिया के कई हिस्सों में कोविड-19 के नए वेरिएंट JN.1 के मामले सामने आने के बाद भारत के कुछ राज्यों में भी संक्रमण...

Bihar Election 2025: महिला प्रत्याशी को माला पहनाने पर...

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू नेता संजय झा के बीच एक दिलचस्प वाकया देखने को...

Popular