23.6 C
Jharkhand
Friday, November 28, 2025

Bihar Election 2025: बिहार में थमा सियासी शोर, अब 122 सीटों पर होगी निर्णायक जंग

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अब अपने निर्णायक मोड़ पर है। एक महीने से जारी सियासी हलचल और नेताओं की तीखी बयानबाजी के बीच अब चुनावी शोर थम चुका है।

दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को तय है। पहले चरण में 65.08% रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जिसमें महिलाओं ने 69.04% वोटिंग कर पुरुषों को पीछे छोड़ दिया।

Bihar Election 2025: 20 जिलों की 122 सीटों पर 3.70 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर 3.70 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और राहुल गांधी जैसे दिग्गजों ने रैलियों से माहौल गर्म रखा।

मोदी ने 14 रैलियां और एक रोड शो किया, जबकि अमित शाह ने 37 जनसभाएं कर बीजेपी की रणनीति को धार दी। अब सभी की निगाहें 11 नवंबर पर टिकी हैं — जब जनता यह तय करेगी कि पटना की सत्ता की चाभी किसे मिलेगी।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar News: तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेताओं के...

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसी बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़...

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले राजद में...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद (RJD) को बड़ा झटका लगा है। रक्सौल से राजद के पूर्व प्रत्याशी सुरेश प्रसाद यादव...

Bokaro News: श्वेता सिंह और बिरंची नारायण को नोटिस,...

बोकारो: विधायक श्वेता सिंह और भाजपा नेता बिरंची नारायण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चुनावी शपथ पत्र में गलत जानकारी देने के आरोप में...

Bihar Politics: लालू परिवार में बढ़ा विवाद,रोहिणी के बाद...

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में गहरा तनाव खुलकर सामने आ गया...

Dhanbad News : झारखंड में लॉटरी कारोबार पर प्रतिबंध...

धनबाद: झरिया और आसपास के क्षेत्रों में अवैध लॉटरी कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के...

Tejashwi Yadav की मुश्किलें बढ़ीं: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक...

Patna: बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के लिए नए संकट खड़े...

PM Modi ने INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों...

Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस बार दिवाली का पर्व भारतीय नौसेना के जांबाज जवानों के साथ देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक...

Popular