Bihar Cabinet Portfolio 2025: बिहार में नई सरकार ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से कामकाज संभाल लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों के साथ शपथ लेने के बाद देर शाम विभागों का बंटवारा भी पूरा कर दिया। इस कैबिनेट में जेडीयू, बीजेपी, हम और लोजपा (रामविलास) समेत राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मंत्री शामिल हैं। नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन, निगरानी, निर्वाचन और कई अन्य महत्त्वपूर्ण विभाग अपने पास रखा है।
Highlights:
Bihar Cabinet Portfolio 2025: सम्राट चौधरी को गृह विभाग की अहम जिम्मेदारी
बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी को गृह विभाग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विजय कुमार सिन्हा को राजस्व, भूमि सुधार और खनन मिला है। मंगल पांडेय को स्वास्थ्य एवं विधि विभाग का प्रभार दिया गया है। नितिन नवीन को पथ निर्माण और नगर विकास विभाग मिला है। वहीं कृषि मंत्रालय रामकृपाल यादव को सौंपा गया है।
जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं को भी महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं, जबकि HAM के संतोष सुमन को लघु जल संसाधन और लोजपा (रामविलास) के मंत्रियों को गन्ना उद्योग व पीएचईडी का प्रभार मिला है।












