22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Bihar Election 2025 से पहले नीतीश को बड़ा झटका, परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार RJD में शामिल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पाला बदलने का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। खगड़िया जिले की परबत्ता सीट से जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को वे पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

संजीव कुमार ने सुबह सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि दोपहर एक बजे वे हजारों समर्थकों के साथ राजद में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से वे टिकट कटने की अटकलों से नाराज थे और अपने ही सहयोगियों पर विकास कार्यों में अड़चन डालने का आरोप लगा चुके हैं।

Bihar Election 2025: लालू-तेजस्वी की मौजूदगी में लेंगे सदस्यता

2020 में उन्होंने परबत्ता सीट से राजद उम्मीदवार को केवल 951 वोटों से हराया था। उनके पिता आर.एन. सिंह जदयू के कद्दावर नेता और खगड़िया के विकास पुरुष माने जाते थे। मई में उनके निधन के बाद संजीव का राजनीतिक भविष्य चर्चा में था। अब राजद का हिस्सा बनकर संजीव कुमार लालटेन चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे, जिससे परबत्ता का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand Weather Alert: मानसून बना मेहमान-ए-खास, झारखंड में चार...

Jharkhand Weather AlertRanchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 जुलाई 2025...

Jharkhnad News: झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, बिजली...

Ranchi : झारखंड में मौसम ने करवट ली है। रविवार को रांची समेत आसपास के इलाकों में हुई जोरदार बारिश ने जहां गर्मी से...

Bihar Politics News: काले कपड़ों पर गरमाई सियासत, रोहिणी...

Bihar Politics News: बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र खत्म हो गया, लेकिन जाते-जाते एक नई राजनीतिक बहस को जन्म दे गया — "काला...

Bihar Politics News: बिहार चुनाव से पहले जेडीयू को...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बड़ा झटका लगा है। पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज...

Bihar Band: इतनी बड़ी बेईज्जती! राहुल गांधी के रथ...

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बुधवार को महागठबंधन द्वारा बुलाए गए...

Bihar Politics News: जदयू को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री...

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को तब बड़ा झटका...

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने चौथी बार एशिया...

Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप हॉकी के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने...

Popular