21.8 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Big Breaking: जेएमएम का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ हैक, सीएम ने दिये जांच के आदेश

Big Breaking

Ranchi: झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ (पूर्व ट्विटर) शनिवार रात साइबर हमले का शिकार हो गया। इस अप्रत्याशित घटना की पुष्टि खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से की। उन्होंने लिखा, “झामुमो का आधिकारिक X हैंडल असामाजिक तत्वों द्वारा हैक किया गया है। झारखंड पुलिस संज्ञान लेकर शीघ्र जांच करे।”

Ranchi News: राजधानी रांची सहित झारखंड के इन तीन शहरो में भी दौड़ेगी मेट्रो! केंद्र को भेजा प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीर बताते हुए XCorpIndia से भी हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि प्लेटफॉर्म की सुरक्षा प्रणाली की समीक्षा की जा सके।

Big Breaking: रात लगभग 2 बजे हुई हैक

Big Breaking: सीएम हेमंत ने दिये जांच के आदेश
Big Breaking: सीएम हेमंत ने दिये जांच के आदेश

सूत्रों के अनुसार, झामुमो के X हैंडल से रात लगभग 2 बजे एक गिलहरी की अजीबोगरीब और संदिग्ध तस्वीर पोस्ट की गई, जिसे देखकर यूज़र्स हैरान रह गए। पोस्ट की भाषा और संदर्भ पार्टी की राजनीतिक छवि से मेल नहीं खा रहे थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि अकाउंट किसी बाहरी व्यक्ति के नियंत्रण में है।

Big Breaking: ट्वीटर अकाउंट में गिलहरी की तस्वीर
Big Breaking: ट्वीटर अकाउंट में गिलहरी की तस्वीर

Viral News: श्मशान घाट में कार के अंदर चल रही थी…बीजेपी नेता महिला संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया फिर…

सरकार की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य साइबर सेल को अलर्ट किया गया है। डिजिटल फॉरेंसिक टीम को हैंडल की एक्सेस हिस्ट्री और संभावित IP एड्रेस ट्रैक करने का निर्देश दिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी चुनावों से पहले इस तरह की डिजिटल घुसपैठें रणनीतिक शरारत का हिस्सा हो सकती हैं। झामुमो और राज्य सरकार के लिए यह घटना एक चेतावनी हो सकती है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Big Breaking: बिहार चुनाव में महागठबंधन का ‘तेजस्वी प्रण...

Big Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर महागठबंधन ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ जारी किया। पटना के होटल मौर्या...

Bihar Politics News: सम्मानजनक सीटों पर ही लड़ेगी LJP-चिराग...

Bihar Politics News: कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा...

Miss World 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं 72वीं...

थाईलैंड की ओपल सुचाता ने 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब थाईलैंड ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय...

Bihar Politics: एक ललन सिंह क्या, सौ विरोध करें...

Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बार फिर से सियासी गर्मी बढ़ गई है। जेडीयू सांसद ललन सिंह द्वारा सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव...

Bihar Politics: जदयू नेता ने उठाया सवाल-क्या अनंत सिंह...

Bihar Politics: बिहार की सियासत में मोकामा विधानसभा सीट एक बार फिर सुर्खियों में है। बाहुबली छवि वाले पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से...

Ranchi News: धार्मिक झंडा फाड़ने पर पिठौरिया में बवाल,...

Ranchi News: पिठौरिया थाना क्षेत्र में धार्मिक झंडा फाड़ने की घटना के बाद माहौल गरम हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम...

Bihar Politics News: राहुल गांधी और तेजस्वी को नोटिस,...

Bihar Politics News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरभंगा में हुए कार्यक्रम में...

Popular