22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Bihar Politics News: गिरिराज सिंह ने तेजस्वी से कांग्रेस गठबंधन तोड़ने की दे डाली सलाह…

Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर देश को बदनाम करने का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर देश राहुल गांधी के इशारे पर चलेगा, तो यह बर्बादी की ओर जाएगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर विदेश जाकर देश की छवि खराब करते हैं।

Bihar Politics News: बिहार का कितनी बार अपमान करेंगे राहुल, तेजस्वी और लालू 

रविवार को मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “मैं राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लालू यादव से पूछना चाहता हूं कि वे बिहार का कितनी बार अपमान करेंगे? पहले सीएम स्टालिन से बिहार पर गलत टिप्पणी करवाई गई, फिर सीएम रेवंत रेड्डी ने बिहारियों के डीएनए पर सवाल उठाए। अब तो कश्मीर में भी राहुल गांधी और फारूक अब्दुल्ला की सरकार द्वारा अपमानजनक बातें की जा रही हैं।”

उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक सिर्फ बिहार की पहचान नहीं हैं, बल्कि पूरे देश का गौरव हैं। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने अब सम्राट अशोक तक का अपमान करना शुरू कर दिया है। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने बिहारियों की तुलना बीड़ी बम से की, जबकि यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Bihar Politics News: राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए

गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव से कांग्रेस गठबंधन से अलग होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी फारूक अब्दुल्ला से संबंध नहीं तोड़ते, तो तेजस्वी को उनसे अलग होना चाहिए या फिर राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

जीएसटी पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों और मध्यम वर्ग की सुविधा के लिए टैक्स को सरल और कम किया है, ताकि त्योहारों पर हर घर में खुशियां सकें जा सकें।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand Weather Alert : रुकिये जरा! पिक्चर अभी बाकी...

Jharkhand Weather Alert : झारखंड में मॉनसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है और राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी-खासी बारिश हो...

Palamu News: आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, शराब-दवाइयों के...

Palamu News: जिले के सदर थाना क्षेत्र के लाला डीपा गांव में बुधवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी...

Bihar Politics: छठ पर्व पर लालू यादव का तंज:...

Bihar Politics: बिहार में आज से चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। राज्यभर में भक्ति और...

Bihar Politics News: गिरिराज सिंह का बड़ा बयान-बिहार से...

Bihar Politics News: बेगूसराय में रविवार को आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने साफ...

Tejpratap Yadav का बड़ा हमला: राहुल-तेजस्वी की मंशा पर...

Patna: तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) ने एक बार फिर अपने तीखे बयान से बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने...

Bihar Politics: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला:...

Patna: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।...

Breaking: जदयू की अंतिम सूची जारी, 44 नए उम्मीदवार...

Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (JDU) ने अपनी दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है। इस...

Popular