22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा में भारी हंगामा, SIR के खिलाफ विपक्ष का तांडव, मार्शल से झड़प

Bihar Politics News

Patna: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज उस वक्त अशांत हो गया जब दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने SIR (State Institute of Reforms) के विरोध में वेल में उतरकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विरोध इतना उग्र हो गया कि विपक्षी विधायकों ने स्पीकर के सामने से कुर्सी उठा ली और टेबल पलट दिया। सदन में मौजूद मार्शलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई।

JSSC नियुक्ति घोटाला? सहायक आचार्य नियुक्ति में अनियमितता का आरोप, छात्रों का प्रदर्शन

Bihar Politics News: तेजस्वी यादव ने वोटर लिस्ट रिवीजन पर बहस की मांग की

दरअसल, विपक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा कराने की मांग कर रहा था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाने और वोटर लिस्ट रिवीजन पर बहस की मांग की। लेकिन स्पीकर नंद किशोर यादव ने इस मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पहली पाली में विपक्ष को बोलने का अवसर दिया गया था, पर उन्होंने नहीं बोला।

Saiyaara मूवी में ऐसा क्या है खास जो लोगों को कर दे रहा रोने पर मजूबूर….

Bihar Politics News: महिला विधायकों ने रिपोर्टिंग टेबल पर कुर्सी उछाल दी

जैसे ही स्पीकर ने चर्चा की अनुमति से इनकार किया, विपक्षी विधायक वेल में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। स्थिति तब और खराब हो गई जब कुछ महिला विधायकों ने रिपोर्टिंग टेबल पर कुर्सी उछाल दी और टेबल पलट दिया। इसके बाद मार्शलों और विधायकों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई, जिसमें एक मार्शल के कपड़े तक फट गए।

Ranchi Crime News: चान्हो पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी सोहेल खान, महिला के साथ पकड़ा गया

इस भारी हंगामे के बावजूद सरकार ने छह महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करवा लिया। स्पीकर ने बार-बार चेतावनी दी, लेकिन जब हंगामा थमने का नाम नहीं लिया तो उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

 

- Advertisement -spot_img

Trending

Saraikela Train Accident: चांडिल में दो मालगाड़ियों के बीच...

Saraikela Train Accident: सरायकेला जिले में एक भीषण रेल हादसा होते-होते टल गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत चांडिल जंक्शन के पास सुबह लगभग...

Bihar Politics News: अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को...

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में जारी बयानबाजी अब कानूनी जंग में बदलती दिख रही है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता...

Big Breaking: तेज प्रताप यादव हसनपुर छोड़ इस सीट...

Big Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार सियासी मुकाबला और भी दिलचस्प होने जा रहा है। राजद से अलग होने के बाद...

Jharkhand Weather Alert: 13 अगस्त से मौसम बदलेगा रुख,...

Jharkhand Weather AlertRanchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार,...

Jharkhand Cabinet Meeting: 11 जुलाई को झारखंड कैबिनेट की...

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर प्रशासनिक गतिविधियां तेज़ होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक...

PM Modi ने INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों...

Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस बार दिवाली का पर्व भारतीय नौसेना के जांबाज जवानों के साथ देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक...

Jharkhand News: गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से भारत...

Jharkhand News Ranchi: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांछित कुख्यात अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को आखिरकार...

Popular