Jharkhand Weather Update: झारखंड में सर्दी ने अब पूरी तरह से दस्तक दे दी है। राजधानी रांची सहित उत्तर और मध्य झारखंड के कई जिलों में शीतलहरी की स्थिति बन चुकी है।
Highlights:
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बीते तीन दिनों में रांची का न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री तक गिरकर 11.8°C पर पहुंच गया है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण लोगों को तेज सिहरन महसूस हो रही है।
Jharkhand Weather Update: पलामू, गढ़वा सहित कई जिलों में शीतलहरी चलने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है। पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, चतरा और गुमला जिलों में शीतलहरी चलने की संभावना जताई गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेताया है कि ठंड बढ़ने से फ्लू, सर्दी-जुकाम और शीतदंश जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और शरीर को ढककर रखने की सलाह दी है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में रांची का तापमान 10°C से नीचे जा सकता है।












