Madvi Hidma encounter : छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर चल रहे बड़े नक्सल निरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने रविवार देर रात मुठभेड़ में कुख्यात माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा को मार गिराया। हिडमा को दरभा घाटी नरसंहार और सुकमा हमले जैसे कई बड़े नक्सली हमलों का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता था। मुठभेड़ पुल्लागंडी के घने जंगलों में हुई, जहां हिडमा के साथ उसके छह साथी भी ढेर हुए।
Highlights:
Madvi Hidma encounter : 30 नवंबर तक नक्सलियों के खात्मे की थी डेडलाइन
सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने हिडमा को 30 नवंबर तक हर हाल में खत्म करने की समयसीमा तय की थी, जबकि ऑपरेशन लक्ष्य से 12 दिन पहले पूरा कर लिया गया। बताया जा रहा है कि हिडमा की पत्नी भी इस मुठभेड़ में मारी गई है।
हिडमा के खात्मे को सुरक्षा एजेंसियां नक्सल मोर्चे पर सबसे बड़ी उपलब्धि बता रही हैं। केंद्र ने 31 मार्च 2026 तक माओवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है।












