25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Ranchi Crime: रेस्टोरेंट मालिक की हत्या के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

Ranchi Crime: कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह की रविवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। यह घटना कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित आईटीबीपी कैंप के पास हुई, जहां पुलिस ने आरोपी को घेर लिया।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अभिषेक सिंह इसी इलाके में छिपा हुआ है। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अभिषेक को लगी और वह घायल हो गया।

Ranchi Crime: अन्य साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बता दें कि शनिवार रात विजय नाग की गोली मारकर हत्या के बाद से अभिषेक फरार था। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी का पता लगाया। पिछले दस दिनों में यह रांची पुलिस की पांचवीं मुठभेड़ है, जिसमें अपराधी पुलिस की गोली से घायल हुआ है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Ranchi News: कांके रोड में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज...

Ranchi News: राजधानी रांची में कांके रोड स्थित जोड़ा पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार मां-बेटी...

Ranchi News: रांची में मल्लिकार्जुन खरगे और सीएम हेमंत...

 रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को राजधानी रांची पहुंचे। जहां झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से अयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ में...

Bihar Politics News: तेजप्रताप यादव ने खेला बड़ा दांव,...

Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में एक नई हलचल उस समय देखने को मिली जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे...

Bihar Election 2025: मोदी वोट के लिए करते हैं...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को सकरा में महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की।...

Jharkhand News: झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों...

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। शुक्रवार...

Palamu Murder News : पति ने पत्नी को टांगी...

Palamu Murder News : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित महुआरी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

EPIC Duplicity: तेजस्वी यादव का बड़ा दावा: BJP मेयर...

EPIC Duplicity: बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस बार मुद्दा है वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का। राजद नेता और पूर्व...

Popular